हरियाणा कांग्रेस ने संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते पांच विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया है। इनमें नारायणगढ़ की विधायक शैली चौधरी, सढौरा की रेणु बाला, रतिया से विधायक सरदार जनरैल सिंह, पुनहाना के विधायक मोहम्मद इलियास और हथीन से विधायक मोहम्मद इजरायल शामिल हैं। इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी लाइन से हटकर क्रॉस वोटिंग की थी।
क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संगठनात्मक अनुशासन के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए हरियाणा के पांच विधायकों की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नारायणगढ़, सढौरा, रतिया, पुनहाना और हथीन से विधायक शैली चौधरी, रेणु बाला, सरदार जनरैल सिंह, मोहम्मद इलियास और मोहम्मद इजरायल को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के कारण यह कार्रवाई झेलनी पड़ी है।
खरगे की मंजूरी के बाद पांच विधायकों पर गिरी गाज
हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि इन विधायकों के खिलाफ की गई कार्रवाई प्रदेश अनुशासन समिति की सिफारिश पर की गई है। उन्होंने बताया कि इस निर्णय को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी मिलने के बाद ही लागू किया गया है।
अनुशासनहीनता पर कांग्रेस का सख्त संदेश
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव के दौरान इन विधायकों ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ मतदान कर गंभीर अनुशासनहीनता की है, जो संगठन के मूल्यों के विपरीत है। राव नरेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस में अनुशासन सर्वोपरि है और सामूहिक निर्णयों के खिलाफ जाने वालों पर कठोर कदम उठाए जाएंगे। यह कार्रवाई सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए स्पष्ट संदेश है कि पार्टी लाइन से हटकर किसी भी गतिविधि को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Keywords: Haryana Congress MLAs Suspended, Congress Cross Voting, Haryana Political Crisis