- Advertisement -
- Advertisement -

ओणम 2025: 2 सितंबर को है मोलम का जश्न, पकवानों की खुशबू और परंपराओं की रौनक का अनूठा संगम

धर्म
Onam 2025 Molam is celebrated on 2nd September a unique confluence of the aroma of dishes and the splendor of traditions

Photo Courtesy - AI

केरल का सबसे बड़ा और भव्य पर्व ओणम अपने चरम की ओर बढ़ रहा है। ये 10 दिन तक चलने वाला फर्व न केवल धार्मिक आस्था बल्कि संस्कृति, खानपान और एकता का अद्भुत संगम है। इस साल ओणम का शुभारंभ 26 अगस्त से हुआ था और 5 सितंबर को धूमधाम से समाप्त होगा। 2 सितंबर को सातवां दिन है, जिसे मोलम कहा जाता है, और इसे बेहद खास माना जाता है।

मोलम के दिन केरल की गलियां और बाजार रंग-बिरंगे फूलों और रौनक से जगमगा उठते हैं। लोग घरों में नए सिरे से पुक्कलम (फूलों की सजावट) बनाते हैं और एक-दूसरे के घर जाकर इन सजावटों का आनंद लेते हैं। मंदिरों में आज से ही ओणसाध्या यानी पारंपरिक भोज की शुरुआत हो जाती है। घर-घर में छोटे स्तर पर साध्या तैयार किया जाता है, जिसकी थाली में 20 से अधिक व्यंजन शामिल होते हैं।

इस दिन का आकर्षण है पुलिकली नृत्य, जहां लोग बाघ जैसी रंग-बिरंगी बॉडी पेंटिंग कर सड़कों पर नाचते हैं। वहीं, घरों में ओनाथप्पन की पूजा होती है, जो भगवान विष्णु के वामन अवतार का प्रतीक है। ये दिन लोगों को उत्साह, एकता और सांस्कृतिक धरोहर की याद दिलाता है।

ओणम के भोजन में अचार का भी विशेष महत्व है। खासकर कडु आम का अचार साध्या की पहली डिश के रूप में परोसा जाता है। आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने की आसान विधि।

कडु आम का अचार रेसिपी

सामग्री:

  • कच्चा आम – 1 (200 ग्राम)
  • हल्दी पाउडर – एक चुटकी
  • लाल मिर्च पाउडर – 2 चम्मच
  • मेथी पाउडर – एक चुटकी
  • नमक – स्वादानुसार

तड़के के लिए सामग्री:

  • तिल का तेल – 2 चम्मच
  • हींग – एक चुटकी
  • राई – 1 चम्मच
  • करी पत्ता – 1 टहनी

बनाने की विधि:

सबसे पहले कच्चे आम को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। इसमें नमक, हल्दी, मिर्च और मेथी पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। अब तिल के तेल में राई, हींग और करी पत्ता का तड़का लगाकर इसे आम के टुकड़ों पर डालें। अच्छी तरह मिलाकर साफ और सूखे बर्तन में भर लें। इसे ठंडी जगह पर रखें, और आपका स्वादिष्ट कडु आम का अचार तैयार है।

ओणम का मोलम सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि संस्कृति और स्वाद का संगम है। चाहे पुलिकली नृत्य हो, पुक्कलम की सजावट या साध्या की थाली, हर रस्म में जीवन के उत्सव की झलक मिलती है। इस पर्व का हर दिन लोगों को एकता, आनंद और परंपरा की गहराई से जोड़ता है।

Keywords – Onam Festival Kerala, Onasadhya Feast, Thiruvonam, Pulikali Dance, Pookalam, Malayali Festival, Mango Pickle Recipe

What do you think?

- Advertisement -