- Advertisement -
- Advertisement -

इतने लाख रुपये में नीलाम हुआ अंबरनाथ गणपति मंडल का मोदक, जाने किसने ख़रीदा

धर्म
ambernath ganpati mandals modak auction fetches 1 85 lakh

भगवान गणेश - प्रतीकात्मक तस्वीर

भगवान और भक्त का रिश्ता बेहद अनोखा होता है। भक्त अपने भगवान को खुश करने के लिए हर प्रकार का प्रयास करता है। कोई निराजली व्रत रखता है। तो कोई फल खाकर उनके प्रति आस्था रखते हैं। वहीं कई भक्त तो भगवान की पसंद का छप्पन भोग चढ़ाकर अपनी आस्था को प्रगट करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भक्त हैं जो अपनी मांगे मुरादे पूरी होने पर महंगे-महंगे गहने और चीजें चढ़ाते हैं।

भगवान के प्रति आस्था का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि कुछ भक्त भगवान को चढ़ाए गए चीजों को महंगे दाम में खरीदते हैं। कुछ ऐसा ही ठाणे जिले के श्री खाटूश्याम गणपति मंडल में देखने को मिला। जहां पर एक भक्त जिनका नाम अनामिका त्रिपाठी है उन्होंने अपने लाडले गणेश भगवान को चढ़ाए गए मोदक को 1 लाख 85 हजार रुपये में खरीदा।

श्री खाटूश्याम गणपति मंडल की तरफ से भगवान गणेश के दसवें दिन विसर्जन के बाद उन्हें चढाएं गए मोदक जो उनके हाथों में रखा जाता है। उसे नीलाम किया जाता है। जिसे भक्त बड़ी आस्था के साथ खरीदते हैं।

गणेश भगवान को चढ़ाये गये मोदक को खरीद कर अपनी मुराद मांगते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भगवान गणेश के हाथों में चढ़ाये गए मोदक का वजन दो से तीन किलो का होता है। जिसके अंदर सूखे मेवे डाला जाता है। इस मोदक को खरीदने की परंपरा पिछले 11 साल से चली आ रही है। पिछली बार का मोदक 2।2 लाख में नीलाम हुआ था।

KeywordsAmbernath Ganpati Mandal, Ganpati Modak Auction, Ganesh Visarjan Tradition, Modak, Thane Ganpati Festival, Ganeshotsav 2025

What do you think?

- Advertisement -