- Advertisement -
- Advertisement -

नवरात्रि व्रत में कुट्टू की क्रिस्पी पकौड़ी बनाने के 7 आसान टिप्स, अब नहीं बिगड़ेगा व्रत में स्वाद!

धर्म फ़ूड एंड किचन
7 easy tips to make crispy kuttu pakoras during navratri fasting

नवरात्रि के दौरान फलाहारी व्यंजन सबसे ज़्यादा पसंद किए जाते हैं, जिनमें कुट्टू के आटे की पकौड़ी खास जगह रखती है। लेकिन अक्सर यह समस्या आती है कि पकौड़ी या तो सख्त रह जाती है या फिर ज़्यादा तेल सोख लेती है। अगर आप हर बार परफेक्ट और क्रिस्पी पकौड़ी बनाना चाहती हैं, तो ये सात आसान टिप्स आपके बहुत काम आएंगे।

  1. उबले और कच्चे आलू का सही कॉम्बिनेशन

सिर्फ उबले आलू डालने से पकौड़ी ज़्यादा नरम हो जाती है। स्वाद और टेक्सचर बैलेंस करने के लिए उबले हुए आलू के साथ थोड़े से कच्चे आलू के छोटे टुकड़े भी ज़रूर मिलाएं।

  1. व्रत वाले मसालों से स्वाद बढ़ाएं

मैश किए आलू और कच्चे आलू में बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, जीरा और सेंधा नमक डालें। चाहें तो अपनी पसंद के अन्य व्रत-मान्य मसाले भी मिला सकती हैं।

  1. सिंघाड़े का आटा मिलाएं

कुट्टू के आटे के साथ थोड़ा सिंघाड़े का आटा मिलाने से पकौड़ी ज्यादा कुरकुरी और सुनहरी बनती है। यह पूरी तरह वैकल्पिक है, लेकिन स्वाद और लुक दोनों को बेहतर करता है।

  1. घोल पर ध्यान दें

कुट्टू का आटा और आलू मिलाकर धीरे-धीरे पानी डालें। बैटर न तो बहुत गाढ़ा होना चाहिए और न ही बहुत पतला। मध्यम गाढ़ापन पकौड़ी को फूली-फूली और क्रिस्पी बनाने में मदद करता है।

  1. नींबू का रस डालें

अगर आप व्रत में नींबू खाते हैं, तो बैटर में एक बड़े नींबू का रस डालकर मिलाएं। इससे पकौड़ी में हल्की खटास आ जाती है, जो स्वाद को दोगुना कर देती है।

  1. छोटी पकौड़ियाँ बनाएं

छोटे आकार की पकौड़ियाँ जल्दी और अच्छे से पकती हैं। कुट्टू और आलू दोनों को अच्छी तरह पकने का समय मिल जाता है और बाहर से क्रिस्पी क्रस्ट भी बनता है।

  1. तलते समय धैर्य रखें

पकौड़ी को गर्म तेल में डालने के बाद तुरंत न हिलाएं। जब तक हल्की सख्त न हो जाए, उसे यूं ही पकने दें, वरना टूटने की संभावना रहती है। गोल्डन ब्राउन होने तक तलें ताकि बाहर से कुरकुरी और अंदर से मुलायम पकौड़ियाँ तैयार हों।

इन आसान टिप्स को फॉलो करके आप नवरात्रि के व्रत में हर बार परफेक्ट, क्रिस्पी और टेस्टी कुट्टू की पकौड़ी बना पाएंगे।

Keywords: Navratri Vrat Recipe, Kuttu Pakora, Crispy Kuttu Pakora Tips, Navratri Fasting Food

What do you think?

- Advertisement -