- Advertisement -
- Advertisement -

Delhi Lal Quila Car Blast: दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कामयाबी, आतंकी उमर को लॉजिस्टिक मुहैया कराने वाला शोएब गिरफ्तार

दिल्ली भारत
delhi red fort car blast nia arrests shoeb in logistic support case

दिल्ली के लाल किला के पास हुए बम धमाके की जांच कर रही NIA को बड़ी कामयाबी मिली है। जांच के दौरान इस आतंकी हमले से जुड़े लोग सुरक्षा एजेंसियों के हत्थे चढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में NIA ने सुसाइड अटैकर उमर नबी की मदद करने वाले शोएब को गिरफ्तार कर लिया है। सुरक्षा एजेंसियों ने शोएब को फरीदाबाद के धौज इलाके से पकड़ा है। शोएब फरीदाबाद का रहने वाला है। जांच में पता चला है कि शोएब वही व्यक्ति है जिसने 10 नवंबर को दिल्ली में कार बम ब्लास्ट को अंजाम देने के लिए आतंकी उमर नबी को लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध कराया था। अब तक इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें आमिर राशिद अली, जासिर बिलाल वानी, डॉ. मुजम्मिल शकील, डॉ. अदील अहमद, डॉ. शाहीन सईद, मुफ्ती इरफान और फरीदाबाद का शोएब शामिल हैं।

दिल्ली कार ब्लास्ट ने पुलिस और खुफिया एजेंसियों को हिला कर रख दिया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक पोस्टर से जुड़े सुरागों की छानबीन शुरू की थी, जो बाद में फरीदाबाद तक पहुँचे। यहां एक नए और ‘व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ का खुलासा हुआ। जांच के दौरान करीब 3000 किलो विस्फोटक बरामद होने से आतंकियों में खलबली मच गई और बताया जा रहा है कि जल्दबाज़ी में दिल्ली के लाल किला के पास ब्लास्ट को अंजाम दे दिया गया।

शोएब की गिरफ्तारी के बाद उसके कॉल डिटेल्स और लोकेशन ट्रेस करने पर सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि उसका संबंध किसी बड़े आतंकी संगठन से हो सकता है। हमले की तह तक पहुंचने के लिए शोएब को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। सुरक्षा एजेंसियां उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। गौरतलब है कि दिल्ली ब्लास्ट में 13 मासूम लोगों की मौत हो गई थी और दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए थे, जिनमें से कुछ का इलाज अब भी जारी है।

Keywords: Delhi Red Fort Car Blast, NIA Arrest Shoeb, Terror Module Investigation

What do you think?

- Advertisement -