- Advertisement -
- Advertisement -

Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो का सफर हुआ अब महंगा, किराए में 1 से 5 रुपये तक बढ़ोतरी

दिल्ली
delhi metro fare increased after 8 years

Photo Credit - Delhi Metro Rail Corporation

दिल्ली मेट्रो से सफर करने वालों को आज से इसके लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने 25 अगस्त से टिकट की कीमतों में 1 से 5 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। नई दरें आज से लागू भी हो चुकी है।

नया किराया स्लैब सोमवार (25 अगस्त) से लागू हो गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (DMRC) ने 1 से 5 रुपये तक किराए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। सामान्य लाइनों पर किराया 1 से 4 रुपये तक बढ़ाया गया है, वहीं, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर अधिकतम 5 रुपये की बढ़ोतरी होगी। आठ साल बाद किराया बढ़ाया गया है।

डीएमआरसी के अनुसार, नया किराया दूरी के अनुसार तय हुआ है। इसके तहत अब सबसे कम किराया 11 रुपया होगा, जबकि सबसे अधिक 64 रुपये है। पहले सामान्य लाइन पर सबसे कम किराया 10 था और सबसे अधिक 60 रुपये था।

2 किलोमीटर तक की सबसे छोटी यात्रा का किराया 10 से बढ़कर 11 रुपये हो गया है। इसी तरह, 2-5 किलोमीटर की यात्रा के लिए अब 20 की बजाय 21 रुपये देने होंगे, जबकि 12 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए 30 से बढ़ाकर 32 रुपए कर दिया गया है। 12-21 किलोमीटर की लंबी यात्रा के लिए अब 43 देने होंगे, जो पहले 40 रुपये था। 21-32 किलोमीटर की यात्रा के लिए 50 से बढ़कर 54 कर दिए गए हैं। 32 किलोमीटर से ज़्यादा की दूरी तय करने वाले यात्रियों के लिए अब किराया 60 से बढ़कर 64 रुपये हो गया है।

दिल्ली मेट्रो की वेबसाइट के मुताबिक, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर संशोधित किराया अब डेस्टिनेशन के आधार पर 11 से 75 रुपये तक है। नई दिल्ली से शिवाजी स्टेडियम तक की यात्रा का किराया 21 रुपये है,जबकि धौला कुआँ तक की यात्रा का किराया 43 रुपए है।

नई दिल्ली से आईजीआई हवाई अड्डे (IGI Airport) तक जाने वाले यात्रियों से 64 रुपए लिए जाएंगे, जबकि यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 तक नए विस्तारित खंड का किराया 75 रुपये है, जो इस लाइन पर सबसे अधिक है।

रविवार और राष्ट्रीय अवकाश के दिनों में, दिल्ली मेट्रो के किराए में भी कार्य दिवसों की तरह मामूली संशोधन किया गया है। अब 2 किमी तक की छोटी यात्राओं के लिए न्यूनतम किराया 10 से बढ़ाकर 11 रुपये कर दिया गया है, जबकि 5-12 किमी की दूरी के लिए किराया 20 से बढ़ाकर 21 रुपये कर दिया गया है। 12-21 किमी की यात्रा के लिए अब 30 की बजाय 32 रुपए देने होंगे, और 21-32 किमी की दूरी के लिए किराया 40 से बढ़ाकर 43 रुपए कर दिया गया है।

डीएमआरसी ने साल 2017 में आखिरी बार चौथी किराया निर्धारण समिति की सिफारिश पर मेट्रो के किराया में बढ़ोतरी की थी। जानकारी के अनुसार प्रतिदिन दिल्ली मेट्रो से औसतन 60 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। हालांकि, 8 अगस्त को दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों को मिलाकर 8,187,674 यात्रियों ने यात्रा की, जो अब तक एक दिन में सर्वाधिक यात्रा का रिकॉर्ड है।

KeywordsDelhi Metro, Delhi Metro Fare, Fare Increased, DMRC, Metro Fare Hike

What do you think?

- Advertisement -