- Advertisement -
- Advertisement -

दिल्ली में बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश! 12 गिरफ्तार, 6 मासूम बच्चे सुरक्षित बरामद

क्राइम दिल्ली
child kidnapping gang busted by delhi police 12 people arrested 1

Photo Credit - AI

राजधानी दिल्ली से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दरसल दिल्ली पुलिस ने बच्चा चोरी करने वाले गैंग के 12 आरोपियों को अपने गिरफ्त में ले लिया है। ये आरोपी बच्चों को अगवा कर उन्हें बेच देते थे। इस पुरे मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये देने वाली हैं।

आखिर कितना बड़ा है ये नेटवर्क ?

रिपोर्ट के अनुसार, यह गैंग केवल दिल्ली तक सिमित नहीं है इसके सदस्य पड़ोसी राज्य समेत पुरे देश भर में फैले हुए है। ये लोग बच्चों की चोरी करते है और ज्यादा दामों में उन्हें बेच देते हैं। यह ग्रुप अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर काम करती है जिसमे महिला और पुरुष दोनों मिलकर इस जुर्म को अंजाम देते है। जांच के अनुसार यह गैंग काफी बड़ा है और पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है।

अलग-अलग तरीकों से करते है काम

यह गैंग के सदस्यों के काम बाटे गए होते है जैसे कुछ सदस्य बच्चो रेलवे स्टेशन, निजी अस्पतालों और सड़को से अगवा करते हैं , वहीं कुछ लोग बच्चो को बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजाम करते हैं, और कुछ नकली डॉक्टरों और वकीलों का भेष धारण कर फर्जी कानूनी प्रक्रिया का काम करते हैं जैसे फर्जी दस्तावेज़ों को बनाना।

कितने कीमत में बच्चों को बेचता है यह गैंग ?

यह गैंग पहले बच्चो को अगवा करते है और फिर बच्चो को बेच देते हैं। यह बच्चो को ज्यादातर निःसंतान और दलाल को पांच लाख रुपये तक बेचते है। इस नेटवर्क ने दिल्ली – एनसीआर से लेकर झारखण्ड , बिहार और उत्तर प्रदेश समेत पुरे देश भर में अपना जाल फैला रखा है।

Keywords Delhi Child Theft Gang, Child Trafficking Delhi, 6 Children Rescued, Delhi Crime News, Child Trafficking Racket, Delhi Police Operation, Child Kidnapping Case

What do you think?

- Advertisement -