- Advertisement -
- Advertisement -

एक्टर अभिमन्यु सिंह के घर बड़ी चोरी, गोल्ड-सिल्वर, डायमंड समेत करोड़ों का माल लेकर चोर भागा

क्राइम मूवीज़
mumbai andheri west actor abhimanyu singh house theft case solved

Photo Credit: Instagram & AI

मुंबई: मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में पुलिस ने अभिनेता अभिमन्यु सिंह के घर हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले को सुलझा लिया है। इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी की गई महंगी वस्तुएं, नकदी और जेवरात भी बरामद कर लिए हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। आरोपी ने यह चोरी 29 और 30 दिसंबर की दरम्यानी रात को अंजाम दी थी।

बाथरूम की खिड़की तोड़कर की चोरी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज मोहन राठौड़ के रूप में हुई है, जो एक शातिर और सीरियल चोर बताया जा रहा है। आरोपी ने घर में घुसने के लिए बाथरूम में बनी खिड़की का इस्तेमाल किया। घर के अंदर दाखिल होने के बाद उसने तिजोरी को निशाना बनाया और उसे तोड़कर उसमें रखे महंगे गहने, नकदी और हीरे-जवाहरात चुरा लिए। चोरी किए गए सामान की कीमत करीब 1 करोड़ 37 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने ऐसे सुलझाया हाई-प्रोफाइल केस

चोरी की घटना के बाद मामला ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस टीम जांच में जुट गई। सबूत जुटाने के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसी दौरान आरोपी मनोज मोहन राठौड़ की पहचान हुई और 3 जनवरी को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मनोज मोहन राठौड़ के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने करीब 1 करोड़ 26 लाख रुपये के जेवरात बरामद कर लिए हैं।

Keywords: Abhimanyu Singh House Theft, Mumbai Police, Mumbai Crime News, Abhimanyu Singh

What do you think?

- Advertisement -