- Advertisement -
- Advertisement -

मोमोज खाने के लिए बच्चे ने दुकानदार को दे डाली 85 लाख की ज्वैलरी, ऐसे खुली पोल

क्राइम उत्तर प्रदेश भारत
momo for rs 85 lakh uttar pradeshs deoria city boy gives away family jewellery to street vendor

Photo Credit: AI (ChatGPT)

मोमोज खाना लगभग सभी को पसंद होता है। जवान हों या बच्चे, सभी इसे बड़े शौक से खाते हैं। लेकिन अगर मोमोज खाने के बदले किसी को 85 लाख रुपये खर्च करने पड़ जाएं, तो इसे क्या कहा जाएगा। ऐसा ही एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया से सामने आया है, जहां सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने मोमोज खाने के बदले बेचने वालों को करीब 85 लाख रुपये दे डाले। इस मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब बच्चे के परिजनों ने तिजोरी खोलकर देखी।

देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में रहने वाले इस बच्चे को मोमोज खाने का बेहद शौक था। वह अक्सर गांव के पास मोमोज खाने जाया करता था। इसी दौरान मोमोज खिलाने के नाम पर तीन लोग उससे घर से जेवर लाने के लिए कहते थे। बच्चा रोज उनके पास घर में रखे जेवर लेकर पहुंच जाता था। ऐसा करते-करते आरोपियों ने उससे करीब 58 लाख रुपये की ज्वैलरी ले ली।

ऐसे हुआ खुलासा

जिस बच्चे से मोमोज खिलाने के नाम पर ज्वैलरी ली जाती थी, उसके पिता विमलेश मिश्र एक मंदिर में पुजारी हैं। उनका बेटा सातवीं कक्षा में पढ़ता है। विमलेश मिश्र के घर उनकी बहन ने भी अपनी ज्वैलरी रखी हुई थी। वरिया–कसया मार्ग स्थित डुमरी चौराहे पर तीन लोग बच्चे को मोमोज खिलाने के बहाने उससे घर से ज्वैलरी लाने को कहते थे और बदले में उसे मोमोज खिलाते थे।

जब विमलेश की बहन अपनी ज्वैलरी लेने भाई के घर पहुंची और लॉकर खोला गया, तो जेवर गायब मिले। यह देख सभी के हाथ-पैर फूल गए। जब बच्चे से पूछताछ की गई, तो उसने पूरी सच्चाई बता दी। इसके बाद आनन-फानन में विमलेश थाने पहुंचे। जांच में पूरे मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Keywords: Momos, Deoria Momos Case, Child Gave Jewellery For Momos, UP Shocking News, Deoria Crime News

What do you think?

- Advertisement -