- Advertisement -
- Advertisement -

मणिपुर में उग्रवादियों ने कई घरों में लगाई आग, तनाव बढ़ने पर 5 दिन के लिए इंटरनेट बंद

क्राइम भारत
manipur violence curfew internet suspended after fresh unrest

इंफाल: मणिपुर से एक बार फिर हिंसा की खबर सामने आई है, जहां उखरुल जिले में हथियारों से लैस उग्रवादियों ने कई घरों में आग लगा दी। इसके साथ ही उग्रवादियों ने गोलीबारी की घटनाओं को भी अंजाम दिया। हिंसा की यह घटना उस वक्त हुई, जब तांगखुल नगा समुदाय के एक सदस्य पर हमला हुआ, जिसके बाद हालात और बिगड़ गए।

हिंसा की घटना के बाद अफवाहों को रोकने के लिए सरकार ने राज्य में पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। फिलहाल हालात पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

वहीं अधिकारियों के अनुसार, लितान सरेइखोंग गांव के पास हथियारबंद उग्रवादियों ने फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की खबर फैलते ही लोग घबरा गए और कई परिवार अंधेरे का फायदा उठाते हुए जल्दबाजी में अपना सामान समेटकर गांव छोड़ने लगे। बढ़ते तनाव के बीच कुछ तंगखुल समुदाय के लोगों के भी क्षेत्र से पलायन करने की सूचना है।

गांव निकायों ने हस्तक्षेप की मांग

कोनसराम ग्राम प्राधिकरण ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए राज्य और केंद्र सरकार से तत्काल अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती, प्रभावित परिवारों को राहत देने और कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए सख्त कदम उठाने की अपील की है।

वहीं प्रशासन ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को खारिज करने की कोशिश की। पुलिस ने उन दावों को नकार दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि लितान की घटना के बाद कोनशाखुल के निवासी कांटो सबाल चले गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, किसी तरह का बड़े पैमाने पर पलायन नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नए स्कूल सत्र की शुरुआत के चलते केवल कुछ छात्र और परिवार ही अस्थायी तौर पर किराए के आवास में शिफ्ट हुए हैं।

Keywords: Manipur Violence, Internet Shutdown In Manipur, Curfew Imposed In Manipur

What do you think?

- Advertisement -