- Advertisement -
- Advertisement -

हाथ-पैर बांधकर बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाया, ‘वेस्टर्न-स्टाइल प्रपोज़ल’ के बहाने प्रेमिका ने रची खौफनाक साजिश

क्राइम भारत
bound hand and feet boyfriend burnt alive girlfriend allegedly plots horrific western style proposal murder conspiracy

Photo Credit: Social Media

बेंगलुरु में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड को घर बुलाकर कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय आरोपी ने “वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल” का बहाना बनाकर पहले युवक को कपड़े उतरवाए और आंखों पर पट्टी बांधी, फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। मंगलवार दोपहर अंजनानगर स्थित घर से पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। मृतक किरण और आरोपी प्रेरणा करीब दो साल से रिलेशनशिप में थे और दोनों एक ही टेलीकॉम कंपनी में काम करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल के बहाने खौफनाक वारदात

पुलिस के अनुसार, प्रेरणा ने किरण की आंखों पर पट्टी बांधकर उसके हाथ-पैर कुर्सी से बांध दिए। जब युवक ने इस पर सवाल किया, तो उसे बताया गया कि यह विदेशों में चलने वाले एक ट्रेंड का हिस्सा है। इसके बाद कथित तौर पर महिला ने पहले उसके कपड़े उतारे और फिर पहले से रखे पेट्रोल व केरोसिन को उस पर डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का यह भी कहना है कि पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड किया गया था, जिसे जब्त कर जांच में शामिल किया गया है।

आरोपी ने की पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

जांच के दौरान प्रेरणा ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और कहा कि वह बाथरूम में थी, तभी उसे जोरदार आवाज सुनाई दी। बाहर आकर उसने देखा कि किरण ने खुद को आग लगा ली थी। लेकिन घटनास्थल की जांच के बाद पुलिस को उसकी कहानी पर शक हुआ। डीसीपी डी.एल. नागेश के मुताबिक शुरुआत में मामला आत्महत्या जैसा लग रहा था, लेकिन सबूतों से यह हत्या साबित हुई। जांच में यह भी सामने आया कि आग लगाने के लिए इस्तेमाल किया गया पेट्रोल आरोपी ने ही पहले से जुटाया था।

रिश्ते में तनाव और पुलिस की जांच जारी

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक बाइक से घर आया था और उसके पास सिर्फ एक बैग था, जिसमें कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं मिला। अधिकारियों के अनुसार, दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे और आरोपी को शक था कि किरण उससे दूरी बना रहा है। हालांकि, पुलिस को इस मामले में किसी और संभावित एंगल या साजिश की भी आशंका है और जांच जारी है। इस संबंध में ब्यादराहल्ली पुलिस स्टेशन में हत्या का केस दर्ज किया गया है।

Keywords: Bangalore Murder Case, Western Style Proposal Murder, Girlfriend Kills Boyfriend Case India

What do you think?

- Advertisement -