- Advertisement -
- Advertisement -

हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या का CCTV में कैद, दो आरोपी गिरफ्तार

क्राइम दिल्ली
huma brother

दिल्ली के जंगपुरा भोगल बाजार में पार्किंग विवाद के दौरान बॉलीवुड एक्टर हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की हत्या कर दी गई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है जो तेजी से वायरल हो रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की हत्या कर दी गई। दो युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आ गया है। CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि किसी बात पर बहस के बाद आरोपी तैश में आकर आसिफ पर टूट पड़ते हैं। एक आरोपी के हाथ में तेजधार हथियार है, जिससे वह लगातार वार करता है।

विवाद की शुरुआत तब हुई जब स्कूटी को गेट से हटाकर साइड में लगाने को कहा गया। मामूली दिखने वाला यह विवाद जल्दी ही हिंसक हो गया।घटना में शामिल मुख्य आरोपी गौतम (18) और उज्जवल (19) ने मिलकर आसिफ पर हमला कर दिया। नुकीले हथियार से उज्जवल ने सबसे पहले वार किया, जिसके बाद गौतम ने भी हमला किया। घटना के समय मौके पर मौजूद भीड़ ने बीच-बचाव की कोशिश की,यहां तक कि आसिफ की पत्नी ने भी हमलावरों को रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक आसिफ गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।

गंभीर रूप से घायल आसिफ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान करते हुए गिरफ्तार कर ली है, जो सगे भाई है। मृतक के रिश्तेदारों का कहना है कि यह हत्या सोची-समझी साजिश का नतीजा है। आसिफ के एक रिश्तेदार जावेद ने बताया कि पहले भी दो बार जानबूझकर उससे झगड़ा किया गया था और उसपर हमले हो चुके थे। उनका आरोप है कि इस बार आरोपियों ने मौका पाकर उसे जान से मार दिया। वारदात का पूरा घटनाक्रम CCTV में कैद हो चुका है, जिसमें दोनों आरोपियों को हथियार के साथ आसिफ पर हमला करते साफ देखा जा सकता है। यह फुटेज पुलिस जांच में अहम सबूत साबित हो सकती है।

Keywords: Delhi Crime News, Delhi News, Crime News, Huma Qureshi Brother Asif Qureshi

What do you think?

- Advertisement -