- Advertisement -
- Advertisement -

सीएम नीतीश को अद्भुत अंदाज में थैंक्स,महिला होमगार्ड जवानों ने लगाए ठुमके, जानिए क्या है मामला?

बिहार
when the salary was increased the female police personnel started dancing and expressed their gratitude to the chief minister

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सरकार सभी कर्मियों को खुश करने में लगी हुई है। होमगार्ड जवानों का भी वेतन बढ़ाया गया है। वेतन बढ़ाए जाने की खबर सुनकर महिला होमगार्ड जवान इतने खुश हो गए की ठुमके लगाने लगे। ठुमके लगाकर महिला होमगार्ड जवानों द्वारा सीएम नीतीश के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

बिहार में होम गार्ड जवानों को अब दैनिक भत्ता 1121 रुपए हो गया है। इससे पहले होमगार्ड का रोज का भत्ता 774 रुपए था। पहले एक महीने में 23,220 रुपए भत्ता मिलता था, जो अब बढ़कर 33, 630 रुपया मिलेगा। इस घोषणा के बाद बिहार के भागलपुर में होम गार्ड जवानों ने विजय जुलूस निकाल कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया।

जुलूस में दो दर्जन से अधिक महिला और पुरुष होमगार्ड जवान शामिल हुए. साथ ही बैंड-बाजे की धुन पर महिला जवानों ने जमकर ठुमके लगाए और खुशी का इजहार किया। जुलूस के बाद जवान जिला पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां जिला पदाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। जुलूस में शामिल जवानों के चेहरे पर गजब का उत्साह था। सभी ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के फैसले के प्रति आभार व्यक्त कर रहे थे।

महिला होमगार्ड जवानों ने कहा कि पहले बहुत सोचते थे इतने कम पैसे से घर कैसे चलेगा, लेकिन मुख्यमंत्री को हम लोगों के भत्ता को बढ़ा दिया है अब हम लोग काफी खुश हैं।

संगठन के उपाध्यक्ष पवन कुमार यादव ने कहा कि लंबे समय से यह मांग उठाई जा रही थी और सरकार के इस फैसले से जवानों की उम्मीदों को नया बल मिला है। यह फैसला उनके जीवन में आर्थिक मजबूती लाने वाला है। उन्होंने इसे अपनी वर्षों पुरानी मांगों की जीत करार दिया और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं संघ के पदाधिकारियों ने भी उम्मीद जताई कि भविष्य में होमगार्ड जवानों के हित में और भी कदम उठाए जाएंगे।

भागलपुर संघ के अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद यादव के नेतृत्व में कंबाइंड बिल्डिंग से भव्य विजय जुलूस निकाला गया. यह जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकला जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष जवान शामिल हुए. देशभक्ति नारों और गीतों के बीच जुलूस समाहरणालय परिसर में जाकर संपन्न हुआ।

Keywords Gratitude To CM Nitish, Bihar Police, Chief Minister Nitish Kumar

What do you think?

- Advertisement -