- Advertisement -
- Advertisement -

बिहार में राजनीती ‘महाभारत’! मैथिलि ठाकुर ने लालू यादव को कहा ‘धृतराष्ट्र’, भड़के तेजस्वी यादव ने कही ये बात

बिहार भारत
maithili thakur calls lalu yadav dhritarashtra enraged tejashwi yadav responds with this statement

बिहार: तेजस्वी यादव ने गायिका से नेता बनीं मैथिली ठाकुर की बिहार में राजद शासन को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर मैथिली का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर शेयर कर आलोचना की। तेजस्वी ने खुद को दुर्योधन और लालू प्रसाद यादव को धृतराष्ट्र से तुलना करने का पलटवार किया।

तेजस्वी यादव ने दी विधानसभा में की गई टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया

19 फरवरी को विधानसभा में मैथिली ठाकुर ने परोक्ष रूप से तेजस्वी यादव के प्रति लालू प्रसाद के स्नेह को महाभारत के दुर्योधन और धृतराष्ट्र के रिश्ते से जोड़कर आलोचना की थी। इसके बाद तेजस्वी यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और इस बयान को गंभीरता से लिया।

तेजस्वी यादव का मैथिली ठाकुर पर हमला

मैथिली ठाकुर ने अपने बयान में लालू प्रसाद यादव या राजद का नाम तो नहीं लिया, लेकिन 2005 से पहले के बिहार की स्थिति का जिक्र कर राजद के शासन की आलोचना की। इस पर तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “कुछ लोग विधायक बनते ही राजनीति का पूरा ज्ञान समझने का भ्रम पाल लेते हैं और बिना बुनियादी समझ के जननायक पर अपमानजनक टिप्पणी करने का साहस करते हैं।”

तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर कसा तंज

तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर तीखा हमला करते हुए सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि अपराधी और सत्ताधारी नेताओं के बीच गठजोड़ के चलते अराजकता फैल गई है। साथ ही यह भी कहा कि नीतीश कुमार सत्ता में होने के बावजूद किसी अचेत अवस्था में हैं, जिसके कारण प्रशासनिक तंत्र भ्रष्टाचार में डूबा और अपराधी सक्रिय हो गए हैं।

Keywords: Tejashwi Yadav Response, Maithili Thakur Controversy, Bihar Law And Order, Nitish Kumar Criticism

What do you think?

- Advertisement -