- Advertisement -
- Advertisement -

राजनीतिक लड़ाई के बीच एयरपोर्ट पर अचानक सामने आए लालू के दोनों बेटे एक की खामोशी दूसरे की मुस्कान सब कह गई

बिहार भारत
lalus two sons suddenly came face to face at the airport amidst the political fight ones silence and the others smile said it all

Photo Credit - X

बिहार की राजनीति में इन दिनों यादव परिवार की खबरें हर तरफ छाई हुई हैं जहा दो सगे भाइयों के बीच दूरिया साफ दिख रही हैं लेकिन पटना एअरपोर्ट पर कल शाम को जो कुछ हुआ उसने सबको सोच में डाल दिया। तेजप्रताप यादव एक दुकान पर खड़े होकर बंडी चुन रहे थे और ठीक उसी वक्त तेजस्वी यादव अपने साथी मुकेश सहनी के साथ वहा से गुजरे। दोनों की नजरें मिली मगर बातचीत का सिलसिला शुरू नहीं हो पाया जो हर किसी के दिल को छू गया।

शॉपिंग के बीच अचानक पहुंचे तेजस्वी

तेजप्रताप यादव एअरपोर्ट की एक छोटी सी दुकान पर एक काली बंडी देख रहे थे और पास खड़े यूट्यूबर समदीश भाटिया से मजाक कर रहे थे कि यह उनके लिए है कोई गिफ्ट नहीं। तभी दुकान पर मौजूद एक व्यक्ति ने इशारा किया कि सामने तेजस्वी आ रहे हैं। तेजप्रताप ने मुड़कर देखा लेकिन उनके होठों पर कोई शब्द नहीं आया। इधर तेजस्वी ने दूर से हाथ हिलाया और मुस्कुराते हुए पूछा “भइया शॉपिंग कर रहे हो क्या”। उनका यह अंदाज देखकर लग रहा था कि वह पुरानी यादों को ताजा करना चाहते हैं मगर माहौल में कुछ ऐसा था जो आगे बढ़ने नहीं दे रहा था। यह सारा वाकया कैमरे में कैद हो गया जब तेजप्रताप यूट्यूबर को इंटरव्यू दे रहे थे। तेजस्वी यादव इस समय राष्ट्रीय जनता दल के बड़े नेता के तौर पर चुनाव प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर से जाने वाले थे और तेजप्रताप भी अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के प्रचार के लिए एअरपोर्ट पर मौजूद थे।

खामोशी ने बया की मन की बात

तेजस्वी के सवाल का जवाब देने की बजाय तेजप्रताप बस चुप रहे और कुछ पलों तक छोटे भाई को देखते रहे फिर नजरें फेरकर बंडी चुनने लगे। यूट्यूबर ने पूछा कि बात क्यों नहीं करते तो तेजप्रताप ने सिर्फ इतना कहा कि वह अपने में ठीक हैं। यह छोटा सा जवाब उनके दिल की गहराई को दिखा रहा था जहा नाराजगी साफ थी लेकिन प्यार भी कही छिपा हुआ सा लग रहा था। यह सबको पता है कि दोनों भाई इस चुनावी जंग में अलग अलग रास्तों पर हैं। तेजप्रताप महुआ सीट से अपनी नई पार्टी के उम्मीदवार हैं और तेजस्वी पूरे गठबंधन की कमान संभाल रहे हैं। तेजस्वी ने सिर हिलाया और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए मगर उनके चेहरे पर भी एक हल्की सी उदासी झलक रही थी जो कैमरे में कैद हो गई। विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी भी इस दौरान तेजस्वी के साथ थे।

वीडियो ने मचाई सोशल मीडिया पर धूम

यह पूरा वाकया यूट्यूबर के कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर फैल गया। लोग इसे देखकर भावुक हो रहे हैं क्योंकि राजनीति के इस दौर में जहा भाई एक दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं वहा एअरपोर्ट का यह पल रिश्तों की याद दिला रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के बीच हुई इस मुलाकात में सियासत पीछे छूट गई और सिर्फ भाईचारा नजर आया। दोनों भाई पहले भी एक दूसरे पर तीखे बयान दे चुके हैं जहा तेजप्रताप ने तेजस्वी को बच्चा तक कह डाला था मगर इस मुलाकात का असर बहुत बड़ा हुआ जो बिहार की सियासत को एक नया रंग दे रहा है।

Keywords: Yadav Family Rift Bihar Election, Tej Pratap Tejashwi Airport Silent Meeting, Viral Video RJD Family Drama

What do you think?

- Advertisement -