- Advertisement -
- Advertisement -

Bihar Govt Formation: नीतीश कुमार को चुना गया JDU विधायक दल का नेता, NDA की मुहर लगने के बाद कल लें सकते हैं शपथ

बिहार भारत
bihar govt formation nitish kumar elected jdu leader may take oath tomorrow

बिहार में चुनाव परिणाम आ चुके हैं और एनडीए को बड़ी बंपर जीत मिली है। इसके बाद नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और अब एक बार फिर सीएम बनने की कवायद में जुट गए थे। नीतीश कुमार का नाम सबसे आगे था। अब उन्हें दोबारा बिहार का मुख्यमंत्री और JDU विधायक दल का नेता चुना गया। वहीं बीजेपी विधायक दल की बैठक को लेकर पार्टी हाईकमान ने तीन केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है, जिसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, और अर्जुन राम मेघवाल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विधानसभा के सेंट्रल हॉल में दोपहर 3 बजे एनडीए की संयुक्त बैठक होगी। इस बैठक में सभी घटक दलों के विधायक मौजूद रहेंगे, जहां आधिकारिक रूप से एनडीए के नेता का चयन किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसके लिए भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसका जायजा खुद नीतीश कुमार ने कल ही गांधी मैदान पहुंचकर लिया था।

पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता होंगे शामिल

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए के अन्य बड़े नेता शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और उनके साथ दो डिप्टी सीएम और लगभग 20 विधायक भी शपथ ले सकते हैं। हालांकि, विधायकों के शपथ को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि एनडीए ने 2010 के बाद पहली बार बिहार विधानसभा चुनाव में इतने बड़े प्रदर्शन को दोहराया है। इस बार की जीत की लहर ने महागठबंधन को जड़ से हिला दिया। स्थिति यह रही कि महागठबंधन के कई नेताओं के लिए अपनी साख बचाना तक मुश्किल हो गया था।

Keywords: Bihar Govt Formation, Nitish Kumar JDU Leader, Bihar Chief Minister Oath

What do you think?

- Advertisement -