- Advertisement -
- Advertisement -

Bihar CM Oath Ceremony: नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, सम्राट चौधरी बने डिप्टी सीएम

बिहार भारत
bihar cm oath ceremony nitish kumar 10th time sworn in deputy cm samrat choudhary

बिहार में एक बार फिर से NDA की सरकार बन रही है. आज बिहार के मुख्यमंत्री पद की नीतीश कुमार शपथ ली. इसके साथ ही उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. जिसमें दसवीं बार बिहार का सीएम बनने की शपथ ली हो. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गुरुवार को सुबह साढ़े 11 बजे मुख्यमंत्री पद की नीतीश कुमार शपथ ली.

नीतेश कुमार शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के कई दिग्गज नेता शामिल रहे. जिनमें पीएम मोदी अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे. नीतीश कुमार के सीएम पद की शपथ लेने के बाद बिहार के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

NDA के किस नेता ने क्या कहा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव: “मेरी अपनी ओर से नीतीश कुमार को बधाई। बिहार एक बार फिर सुशासन की राह पर है। NDA के सभी मित्रों को बधाई…”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता: यह जनता के विश्वास की जीत है… जनता ने सरकार की विकास की नीतियों में विश्वास जताया है… प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार की सरकार जो काम करेगी वह अपने आप में एक ऐसा परिचय बनेगा जिसे देश में जाना जाएगा… विकास अब बिहार की पहचान बनेगा।”

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू: “नीतीश कुमार अभी CM हैं। उनके पास बहुत अच्छा अनुभव है। अब बिहार भी विकास करेगा। यह भारत की सदी है और इस दिशा में बिहार अहम भूमिका निभाएगा…”

LJP(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान: “आज के दिन सबसे पहले मैं अपने पिता रामविलास पासवान को याद करता हूं। आज वे सबसे ज्यादा खुश होंगे..मेरी पार्टी के दो MLA आज शपथ लेंगे। हमने बड़ी जीत हासिल की है…हम विकसित बिहार बनाने की दिशा में और बिहार फर्स्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: उत्तर प्रदेश के लोगों की तरफ से मैं बिहार में नई सरकार को बधाई देने आया हूं। आज हम यहां जो देख रहे हैं, वो नीतीश कुमार जी के बहुत बड़े अनुभव और डबल इंजन सरकार के सार्थक

Keywords: Nitish Kumar Oath Ceremony, Bihar Swearing-In, CM Oath 2025

What do you think?

- Advertisement -