- Advertisement -
- Advertisement -

Bihar Cabinet Expansion: सम्राट कैबिनेट में आज 30 मंत्री लेंगे शपथ, BJP-JDU के इन चेहरों पर लगी मुहर

बिहार भारत
bihar cabinet expansion 30 ministers to take oath in samrat cabinet today bjp jdu finalise key names

Photo Credit: X\@samrat4bjp

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब सम्राट चौधरी की कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में करीब 30 मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। कार्यक्रम दोपहर 12:10 बजे शुरू होने की संभावना है। बीजेपी कोटे से जिन नेताओं के नाम चर्चा में हैं, उनमें विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह, लखेंद्र पासवान, रमा निषाद, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, अरुण शंकर प्रसाद और संजय सिंह टाइगर शामिल बताए जा रहे हैं। इनमें कई नेता पहले भी मंत्री रह चुके हैं।

BJP कोटे से नए चेहरों की एंट्री संभव

कैबिनेट विस्तार में बीजेपी इस बार कुछ नए नेताओं को भी मौका दे सकती है। जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उनमें केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथिलेश तिवारी, इंजीनियर शैलेंद्र और श्वेता गुप्ता शामिल हैं। माना जा रहा है कि पार्टी अनुभव के साथ नए चेहरों को भी जिम्मेदारी देकर संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है।

JDU कोटे से पुराने और नए नेताओं को मिल सकता है मौका

जेडीयू की ओर से भी कई अनुभवी नेताओं के मंत्री बनने की चर्चा है। पार्टी कोटे से श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, जमा खां और सुनील कुमार के नाम प्रमुख माने जा रहे हैं, जो पहले भी सरकार में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वहीं इस बार कुछ नए चेहरों को भी कैबिनेट में जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है। इनमें रत्नेश सदा, बुलो मंडल, भगवान सिंह कुशवाहा और दामोदर रावत के नाम चर्चा में हैं।

सहयोगी दलों को भी कैबिनेट में मिल सकती है बड़ी हिस्सेदारी

एनडीए के सहयोगी दलों से भी कई नेताओं के मंत्री बनने की संभावना है। हम पार्टी की ओर से संतोष सुमन का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। वहीं चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) से संजय सिंह और संजय पासवान को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से दीपक प्रकाश के मंत्री बनने की चर्चा है। इनमें कई नेता पहले भी सरकार में मंत्री पद संभाल चुके हैं।

बिहार कैबिनेट में 36 मंत्रियों तक की है सीमा

बिहार में नियमों के अनुसार मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। वर्तमान में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री हैं, जबकि विजय चौधरी और विजेंद्र यादव उपमुख्यमंत्री पद पर हैं। ऐसे में तीनों शीर्ष पदों के बाद अब करीब 30 नए मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है। अगर ऐसा होता है तो कैबिनेट में कुल 33 पद भर जाएंगे और आगे के लिए तीन मंत्री पद खाली रखे जा सकते हैं।

Keywords: Bihar Cabinet Expansion, Samrat Choudhary New Cabinet Ministers, Bihar BJP JDU Minister List

What do you think?

- Advertisement -