- Advertisement -
- Advertisement -

नई सियासी हलचल के बीच बड़ा प्रशासनिक बदलाव, नीतीश के भरोसेमंद IAS अधिकारियों का केंद्र की ओर हुआ तबादला

बिहार भारत
amid fresh political developments a major administrative reshuffle takes place as nitish kumars trusted ias officers are transferred to the centre

बिहार में नई सरकार के गठन से पहले ही प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी अधिकारियों को केंद्र में तैनाती दी जा रही है। खास बात यह है कि अभी तक नीतीश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया है, लेकिन उससे पहले ही अफसरों के तबादले शुरू हो गए हैं। केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर बिहार कैडर के कई IAS और IPS अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बुलाया है, जिसमें सीएम के विश्वसनीय अफसर भी शामिल हैं।

नीतीश के भरोसेमंद अफसरों को केंद्र में अहम जिम्मेदारियां

  1. मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार को ऊर्जा मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया।
  2. अनुपम कुमार 2003 बैच के IAS अधिकारी हैं और नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं।
  3. उनकी पत्नी IAS प्रतिमा एस वर्मा भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रही हैं।
  4. IAS वंदना प्रेयसी को फर्टिलाइजर विभाग में जॉइंट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी मिली है।
  5. IPS राकेश राठी और IAS श्रवनन एम भी केंद्र में तैनाती के लिए भेजे गए हैं।

इस्तीफे से पहले ही तेज हुआ अफसरों का तबादला

नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले ही बिहार में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। 14 अप्रैल यानि आज उनके पद छोड़ने की संभावना है, जिसके बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला होगा और 15 अप्रैल को नई सरकार बन सकती है। इस बीच, उनके करीबी अधिकारियों को केंद्र भेजे जाने की प्रक्रिया चर्चा में है, जिसकी पहली सूची जारी हो चुकी है और दूसरी जल्द आने की उम्मीद है।

Keywords: Nitish Kumar Resignation, Bihar Bureaucracy Reshuffle, IAS IPS Central Deputation India

What do you think?

- Advertisement -