- Advertisement -

गणेश चतुर्थी से पहले लालबाग के राजा की पहली झलक आई सामने, आप भी करें दर्शन

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गणेश उत्सव के कई प्रसिद्ध पंडाल हैं, जिन्हें देखने के लिए दुनिया के कोने-कोने से लोग आते हैं। इन्हीं में से एक है लालबागचा राजा।

3 Min Read

Lalbaugcha Raja First Look: पूरे देश में हर साल गणेश उत्सव का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन अगर बात करें महाराष्ट्र की, तो यहां गणेश चतुर्थी का पर्व बेहद खास अंदाज़ में मनाया जाता है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गणेश उत्सव के कई प्रसिद्ध पंडाल हैं, जिन्हें देखने के लिए दुनिया के कोने-कोने से लोग आते हैं। इन्हीं में से एक है लालबागचा राजा।

- Advertisement -
Ad image

गणेश चतुर्थी के मौके पर हर दिन यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। भक्त गणपति बप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

लालबागचा राजा का फर्स्ट लुक

हर साल की तरह इस बार भी गणेशोत्सव की शुरुआत ‘लालबागचा राजा’ की पहली झलक से हो गई है। इस खास मौके को श्रीवरंभ भी कहा जाता है। शिविरारंभ के समय भगवान गणेश की प्रतिमा का अनावरण किया जाता है और विशेष समारोह के बाद उसे आम जनता के दर्शन के लिए खोल दिया जाता है।

- Advertisement -
Ad image

गणेश चतुर्थी से 2 दिन पहले इस बार भी ‘लालबागचा राजा’ की पहली झलक प्रस्तुत की गई। लालबागचा राजा की प्रतिमा लगभग 15 फीट ऊंची होती है। इस साल गणेशोत्सव मंडल का यह 92वां वर्ष है।

नवस के राजा

मान्यता है कि जब भक्तों की कोई मनोकामना पूरी होती है या वे कुछ विशेष मांगना चाहते हैं, तो वे नवस की लाइन में लगते हैं। इस लाइन में लगे भक्तों को तकरीबन 30 से 40 घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। इतनी लंबी प्रतीक्षा के बाद ही भक्तों को अपने लाडले बप्पा का दर्शन और चरण-स्पर्श करने का सौभाग्य मिलता है।

नेता-अभिनेता का लगता है तांता

लालबागचा राजा का विशाल पंडाल मुंबई के लालबाग, परेल इलाके में साल 1934 से लगाया जा रहा है। हर साल यहां बॉलीवुड के बड़े सितारों से लेकर देश के कई बड़े नेता भी दर्शन के लिए आते हैं।

Keywords Lalbaugcha Raja first look, Ganesh Chaturthi, Ganesh Chaturthi 2025, Ganesh Chaturthi celebration, Ganesh Chaturthi in Mumbai, Ganesh Chaturthi festival India, Ganesh Chaturthi pandal, Ganpati Visarjan 2025, Lalbaugcha Raja darshan

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू