- Advertisement -

गणेशोत्सव 2025: लालबाग के राजा मंडल की श्रद्धालुओं को बड़ी चेतावनी! कहा- फर्जी VIP पास दर्शन से रहें सावधान

मुंबई में चारों तरफ बाप्पा के आगमन की तैयारी जोरों से शुरू है,तो वही लालबाग के राजा के दर्शन के लिए केवल मुंबई के लोग ही नहीं बल्कि देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु आते हैं।

2 Min Read

मुंबई में चारों तरफ बाप्पा के आगमन की तैयारी जोरों से शुरू है,तो वही लालबाग के राजा के दर्शन के लिए केवल मुंबई के लोग ही नहीं बल्कि देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु आते हैं और बेसब्री से उनके आने का इंतजार करते हैं, अब इसी बीच लालबागचा राजा ने एक घोषणा कर दी है,

- Advertisement -
Ad image

दरअसल मंडल ने साफ़ कर दिया है कि वे किसी भी तरह के वीआईपी दर्शन पास जारी नहीं करते और न ही दर्शन के लिए कोई शुल्क लिया जाता है। सोशल मीडिया और कुछ वेबसाइटों पर फैल रही फर्जी खबरों को लेकर मंडल ने भक्तों से सतर्क रहने की अपील की है। मंडल का कहना है “हमारे नाम पर फैलाए जा रहे भ्रम से दूर रहें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लें।”

लालबागचा राजा मुंबई का सबसे चर्चित गणेश पंडाल माना जाता है। ऐसे में यह चेतावनी खास तौर पर श्रद्धालुओं को धोखाधड़ी से बचाने के लिए जारी की गई है। दूसरी ओर, पर्यावरण की दिशा में अहम कदम उठाते हुए महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) ने अपना मोबाइल ऐप ‘इकोबप्पा’ नए रूप में लॉन्च किया है। इस ऐप के ज़रिए राज्यभर में 218 विक्रेताओं से पर्यावरण अनुकूल गणेश प्रतिमाएं और सजावटी सामग्री खरीदी जा सकेगी। यह ऐप अगले 24 घंटों में एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा।

- Advertisement -
Ad image

Keywords:Ganeshotsav 2025, Lalbaugcha Raja, VIP Darshan Passes, Fake Passes Warning, Mumbai Ganesh Mandal, Ecobappa App

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू