- Advertisement -

दिल्ली एनसीआर में रक्षाबंधन पर मौसम का ग्रहण! जलभराव और ट्रैफिक जाम, जानें कब रुकेगी बारिश

जहां भाई-बहन के प्यार का ये पर्व खुशियां बांटने वाला होता है, वहीं सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम ने लोगों का उत्साह थोड़ा फीका कर दिया। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

4 Min Read

Heavy rain lashes Delhi-NCR: दिल्ली-NCR में रक्षाबंधन के त्योहार पर मौसम ने ग्रहण लगा दिया है। भारी बारिश के कारण जगह-जगह पर जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिसके कारण ट्रैफिक जाम भी है। जलभराव और ट्रैफिक जाम से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिनभर बारिश की संभावना है।

- Advertisement -
Ad image

दिल्ली-एनसीआर में रक्षाबंधन का त्योहार इस बार बारिश के रंग में रंगा है, लेकिन ये रंग कुछ ज्यादा ही गहरा हो गया। सुबह से ही झमाझम बारिश ने दिल्ली वालों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जहां भाई-बहन के प्यार का ये पर्व खुशियां बांटने वाला होता है, वहीं सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम ने लोगों का उत्साह थोड़ा फीका कर दिया। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली के कई इलाकों में सड़कों पर पानी ही पानी नजर आ रहा है। मंडी हाउस, आनंद विहार, लक्ष्मी नगर से लेकर नोएडा और फरीदाबाद तक, हर जगह सड़कें तालाब बन चुकी हैं। बहनें अपने भाइयों के लिए राखी लेकर निकलीं, लेकिन पानी भरी सड़कों ने उनकी राह में रोड़े अटका दिए। बारिश ने ट्रैफिक को भी पूरी तरह ठप कर दिया। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे, नोएडा-ग्रेटर नोएडा रोड और फरीदाबाद के कई मुख्य मार्गों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हैं।

- Advertisement -
Ad image

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। सुबह 9:45 तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है और पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि, बारिश ने गर्मी से राहत जरूर दी है, लेकिन जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि लोग जरूरी काम के लिए ही घर से निकलें और सावधानी बरतें।

प्राइवेट वेदर एजेंसी एक्यू वेदर के मुताबिक आज दिनभर बारिश का दौर जारी रहेगा

सुबह 9 बजे: 37%

10 बजे: 49%

11 बजे: 53%

12 बजे: 45%

दोपहर 1 बजे: 61%

दोपहर 2 बजे: 64%

दोपहर 3 बजे: 49%

शाम 4 बजे: 34%

शाम 5 बजे: 34%

शाम 6 बजे: 29%

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में बारिश की तीव्रता कम हो सकती है, लेकिन हल्की बारिश पूरे दिन जारी रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे ट्रैफिक और जलभराव वाले इलाकों से बचें। नगर निगम और स्थानीय प्रशासन जलभराव को कम करने के लिए पंपों का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन बारिश की रफ्तार के आगे ये कोशिशें अभी कम पड़ रही हैं।

मौसम विभाग ने बताया कि विभिन्न इलाकों में बुधवार दिन भर मध्यम से तेज बारिश जारी रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, जो इस साल के इस समय के लिए सामान्य तापमान होगा। मौसम विभाग ने नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में आज दिन भर मौसमी गतिविधियां जारी रहने का अनुमान जताया है।

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

लेटेस्ट
चुटकी शॉट्स
वीडियो
वेबस्टोरी
मेन्यू