बिहार विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं है। यहां एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों ओर से बढ़त बनाने की कोशिश शुरू हो गई है। ऐसे में एक सर्वे रिपोर्ट में फिर से एनडीए सरकार की वापसी बताई जा रही है हालांकि जेडीयू को पिछली बार से भी कम सीटें बताया जा रहा है।
टाइम्स नाऊ, नवभारत और जेवीसी के सर्वे के अनुसार, अगर बिहार में अभी चुनाव होते हैं तो राज्य में एनडीए को 136 सीटें मिल सकती हैं,जबकि महागठबंधन 75 सीटों पर सिमट सकता है। अन्य के खाते में छह सीटें आने का अनुमान है। वहीं, 26 सीटें ऐसी हैं, जहां पर करीबी का मुकाबला रहने की संभावना है।
पार्टी के हिसाब से बात करें तो बीजेपी को सबसे ज्यादा 64 सीटें मिलने का अनुमान है,जबकि अन्य 17 सीटों पर वह लीड करती दिख रही है। जेडीयू 29 सीटों पर जीत रही है दो ऐसी सीटें हैं, जहां पर वह लीड कर रहा है। एनडीए के दूसरे दलों की बात करें तो छह सीटों पर जीत रहा है,जबकि 18 सीटों पर उसे बढ़त है। इस सर्वे में अनुमान जताया गया है कि राज्य में एक बार फिर से एनडीए सरकार की वापसी होगी।
आरजेडी 37 सीटों पर सीधे जीतती नजर आ रही है। जबकि 15 सीटों पर उसे बढ़त हासिल हो सकती है। कांग्रेस को आठ सीटों पर जीतने की संभावना है। जबकि दो सीटों पर कांग्रेस बढ़त बना सकती है।सीपीआईएमएल सात सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। दो सीटों पर वह बढ़त बना सकती है। सर्वे में महागठबंधन के दूसरे साथी एक सीट जीतते दिख रहे हैं। तीन सीटों पर बढ़त बना सकते हैं।
सर्वे में एक सवाल यह भी पूछा गया कि बिहार में जाति जनगणना से किसे फायदा होगा। इस पर लोगों ने अलग-अलग जवाब दिए। 47.1% लोगों ने कहा कि एनडीए को फायदा होगा। जबकि 37.2 फीसदी लोगों ने कहा कि महागठबंधन को फायदा होगा। वहीं 15.7 प्रतिशत लोगों ने कहा कि स्थिति वही रहने वाली है।
2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों में एनडीए ने 125 सीटें हासिल कर पूर्ण बहुमत प्राप्त किया था। विपक्षी महागठबंधन को इस चुनाव में 110 सीटें हासिल हुई थी। भाजपा को 74,जदयू को 43, राजद को 75,कांग्रेस को 19 सीटें प्राप्त हुई थी, वहीं भाकपा माले को 12 और अन्य के खाते में 8 सीटें गई थी।
keyword- Bihar Election, Bihar Assembly, Assembly Election Survey, NDA gets majority, Bihar Politics, Political Parties, RJD, BJP, JDU