- Advertisement -
- Advertisement -

मंगल लक्ष्मी ऑन लोकेशन: जयराज ने बुलवाई पुलिस, आदित को लगा डर, मंगल हुई परेशान

टीवी COLORS TV
maxresdefault 3

कलर्स टीवी के पॉपुलर शो मंगल लक्ष्मी के सेट से एक दिलचस्प अपडेट सामने आई है। आने वाले ट्रैक में पुलिस की एंट्री से घर का माहौल तनावपूर्ण हो जाएगा, जबकि आदित और मंगल के बीच भी कई भावुक पल देखने को मिलेंगे।

ऑन लोकेशन ट्रैक में जयराज, मंगल के घर पुलिस को बुलाता नजर आएगा। घर के बाहर पुलिस को देखकर आदित बुरी तरह घबरा जाता है और उसे समझ नहीं आता कि आखिर मामला क्या है। पुलिस की मौजूदगी से पूरे परिवार में हलचल मच जाती है।

मंगल और जयराज को देखकर खुश हुई कुसुम

इसी बीच कुसुम, मंगल और जयराज को सुरक्षित देखकर राहत की सांस लेती है। वह भगवान का शुक्रिया अदा करती है कि दोनों सही-सलामत हैं। हालांकि, घर के सभी सदस्य पुलिस के आने की वजह जानने के लिए परेशान नजर आते हैं।

पुलिस घर में पूछताछ करती है और कुछ जरूरी जानकारी जुटाने के बाद वहां से चली जाती है।

आदित ने थामा मंगल का हाथ

पुलिस के जाने के बाद कहानी में एक भावुक मोड़ आता है। आदित, मंगल का हाथ थाम लेता है और जयराज को अपनी और मंगल की वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन में शामिल होने का न्योता देता है।

आदित का यह कदम सभी को हैरान कर देता है और रिश्तों में एक नया बदलाव देखने को मिलता है।

अब देखने वाली बात होगी कि जयराज के पुलिस बुलाने के पीछे आखिर क्या वजह थी? क्या आदित और मंगल के रिश्ते में फिर से नजदीकियां बढ़ेंगी? और वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर कौन-सा नया ट्विस्ट सामने आएगा?

आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को ड्रामा, इमोशन्स और कई चौंकाने वाले मोड़ देखने को मिलने वाले हैं।

What do you think?

- Advertisement -