स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में आने वाले एपिसोड्स में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब प्रेम अपनी तबीयत खराब होने के बावजूद कैफे जाने की जिद करेगा।
वहीं दूसरी तरफ, अनुपमा कैफे में राही की मदद करती नजर आएगी। हालांकि, अनुपमा की मौजूदगी की खबर गौतम को लग जाती है। इसके बाद गौतम एक नई चाल चलता है और जानबूझकर मोटी बा को भी कैफे बुला लेता है ताकि वहां बड़ा तमाशा खड़ा हो सके।
अनुपमा को देखकर भड़का प्रेम
कैफे पहुंचने के बाद जैसे ही प्रेम की नजर अनुपमा पर पड़ती है, वह गुस्से से बौखला जाता है। वहीं मोटी बा भी अनुपमा को देखकर भड़क उठती हैं और उस पर तानों की बरसात कर देती हैं।
गौतम की इस चाल की वजह से कैफे का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो जाता है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या अनुपमा इस मुश्किल स्थिति को संभाल पाएगी या फिर गौतम की साजिश परिवार के रिश्तों में और दरार पैदा कर देगी।
आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा, टकराव और कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं।